{"_id":"364ed6f046a02db1be29fe50571e27b7","slug":"iit-gat-will-soon-issue-mock-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी गेट जारी करेगा मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी गेट जारी करेगा मॉक टेस्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Nov 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी समेत देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक, पीएचडी और पीएसयू में नौकरी के लिए होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एग्जाम के मॉक टेस्ट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
गेट-2014 इस बार पूरी तरह ऑनलाइन कराई जा रही है जिसमें सवालों के जवाब अलग-अलग पैटर्न पर देने होंगे। इसे देखते हुए छात्रों की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
एक फरवरी से दो मार्च तक होने वाले गेट एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट उपलब्ध हो जाएंगे। नोएडा-ग्रेनो से 20 हजार से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।
दरअसल, गेट में इस साल कुल 22 पेपर होंगे। सभी पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होने हैं। इन पेपर में ज्यादातर मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके जवाब में कोई एक विकल्प चुनना है।
विज्ञापन
कुछ सवालों के जवाब न्यूमेरिकल पैटर्न में होंगे, जिसका जवाब देने के लिए वर्चुअल कीपैड का इस्तेमाल करना होगा। एग्जाम के दौरान छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए ही मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करने के लिए मिलेंगे।
इसकी मदद से छात्र गेट सीबीटी का यूजर इंटरफेस समझ सकेंगे। गेट एग्जाम एक फरवरी से दो मार्च के बीच वीकेंड पर दो शिफ्ट में होगा, जिसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।
रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को 15 से 20 नवंबर के बीच चुने गए परीक्षा शहरों को बदलने का भी मौका दिया जाएगा।
फार्म सुधार का अंतिम मौका आज
गेट में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को फॉर्म सुधार का एक और अंतिम मौका दिया गया है। छात्र 5 नवंबर को अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान दी गई किसी भी गलत जानकारी को सुधार सकते हैं। इसके बाद 6 नवंबर को रिजेक्ट फार्म ऑनलाइन डाल दिए जाएंगे।10 नवंबर तक इन्हें देखा जा सकता है।