{"_id":"024353be05f297f3c0dc20e0810a6a40","slug":"half-a-million-loot-from-sabzi-mandi-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल-सब्जी मंडी में मुनीम से लूटे डेढ़ लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल-सब्जी मंडी में मुनीम से लूटे डेढ़ लाख
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के फेज टू स्थित फूल एवं सब्जी मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक आढ़त के मुनीम को तमंचा दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश का दावा किया है।
साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी अजय चौधरी की सब्जी मंडी में आढ़त है। वह इस मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी आढ़त पर गाजियाबाद निवासी राजेश सक्सेना मुनीम हैं।
विज्ञापन
दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास राजेश अपनी आढ़त बी-90 के सामने आए ट्रक से माल उतरवा रहे थे। बिक्री के पैसों की थैली उन्होंने गले में लटका रखी थी।
उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और थैली छीनने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी व दूसरे ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और थैली लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजेश के मुताबिक थैली में बिक्री के डेढ़ लाख रुपये थे। मंडी परिसर के अंदर लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फेज टू पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने राजेश सक्सेना से पूछताछ की और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि दो महीने पहले ही फेज-2 की मंडी चालू हुई है। यहां पर व्यापारियों की गतिविधियां काफी बढ़ रही हैं लेकिन मंडी स्थल सुनसान क्षेत्र में होने से व्यापारी शुरू से ही डरे और सहमे रहते हैं।