फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guest birds started to come in Noida

मेहमान पक्षियों का नोएडा में आना शुरू

Sun, 17 Nov 2013 01:20 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Nov 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
Guest birds started to come in Noida

नोएडा खए ओखला पक्षी विहार में मेहमान पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पक्षी विहार में तिब्बत से आने वाली 110 ग्रे लेग गीज और चीन (तिब्बत क्षेत्र) से आने वाली करीब 300 पोचार्डो बर्ड्स दिखाई दीं।

विज्ञापन


रूस के साइबेरिया, चीन, तिब्बत और भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पहाड़ों पर बर्फ पड़ना शुरू हो गई है। ज्यादा ठंड से बचने के लिए इन क्षेत्रों से मेहमान पक्षियों ने उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


दूर देश से नोएडा पक्षी विहार में इस बार रिकॉर्ड संख्या में मेहमान पक्षियों के आने की संभावना है। पिछली बार जहां मेहमान पक्षी रिकॉर्ड 30 हजार का आंकड़ा पार कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बार यह रिकॉर्ड भी टूटने की उम्मीद है। आंकड़ों के मुताबिक पिछली बार जहां 15 नवंबर के बाद इनका आना शुरू हुआ था। वहीं, इस बार यह 11 नवंबर से ही दिखाई पड़ रहे हैं।

ओखला पक्षी विहार के रिजर्व वायर में 2 से 7 नवंबर के बीच पानी छोड़ा गया था। इससे पहले बैराज की सालाना मरम्मत का काम किया जा रहा था, जिसकी वजह से रिजर्व वायर से पानी निकाल दिया गया था।

ओखला पक्षी विहार के रेंजर ईश्वर चंद ने बताया कि पक्षियों का आना शुरू हो गया है। ठंडे देश-प्रदेशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का नोएडा के ओखला पक्षी विहार में जमावड़ा लग रहा है।


जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी यह पक्षी विहार में इनकी संख्या में इजाफा होता जाएगा। उम्मीद है कि इस साल करीब 45 हजार पक्षी आ सकते हैं।

अभी तक नजर आए यह पक्षी
नार्दन शोभलर, नार्दन सिनटेल, कॉमन टील, ग्रेलेज गूज, बार हेडेड, गल्फ, टर्न, फ्लेमिंगो, कॉमन क्रूच, ग्रे कॉरनेट

फ्लेमिंगो बने आकर्षण
पक्षी विहार में फ्लेमिंगो यानी गुलाबी राजहंस मुख्य आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। अभी तक इनकी संख्या 25 से 30 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, यह बड़ी तादाद में नहीं आते, लेकिन चुनिंदा राजहंस भी देखने लायक होते हैं। यह कच्छ में बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed