फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   government loss Millions

सरकार को दस करोड़ की चपत

Fri, 15 Nov 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 15 Nov 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
government loss Millions

नोएडा में राज्य कर्मियों की हड़ताल से शहर के सरकारी विभागों को तीन दिनों में लगभग दस करोड़ रुपये की चपत लगी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान सेल्स टैक्स विभाग में व्यापारी परेशान रहे। वहीं, गाड़ियां खरीदने वाले आरटीओ कार्यालय में फाइन के चक्कर में घनचक्कर बने रहे।

हड़ताल के चलते आरटीओ कार्यालय की स्थिति बृहस्पतिवार को बदतर रही। एआरटीओ रचना यदुवंशी ने बताया कि गाड़ी खरीदने वाले बहुत से लोग कार्यालय के चक्कर काटते रहे जिनकी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि समाप्त होने वाली थी।
विज्ञापन


ऐसे में क्लर्कियल कार्य न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों में लगभग दो करोड़ रुपये के राजस्व का विभाग को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, रजिस्ट्री विभाग में मंगलवार को जहां कार्य हुआ था। लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को कार्य पूरी तरह ठप रहा। अधिकारियों के अनुसार दो दिनों में विभाग को लगभग चार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

वहीं, सेल्स टैक्स विभाग में भी व्यापारियों को खासा परेशान होना पड़ा। असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन व्यापारियों का माल खत्म हो चुका है।

सेल्स टैक्स में पेपर वर्क न होने के कारण व्यापारी प्रदेश के बाहर से माल भी नहीं मंगा सकते। हड़ताल से ऐसे व्यापारी परेशान रहे।

हालांकि, सेल्स टैक्स बैंकों में जमा होने के कारण राजस्व की सटीक जानकारी नहीं मिली। वहीं, कई अन्य विभागों में कार्य न होने से नोएडा में लगभग लगभग दस करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

नहीं हुआ कोई काम
राज्य कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साझा मंच राज्य कर्मचारी अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सचिव सुनील दत्त ने बताया कि हड़ताल के तीसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्यालय, श्रम विभाग, वाणिज्य कर विभाग, कलेक्ट्रेट, मनोरंजन कर, बेसिक शिक्षा आदि विभागों में कार्य नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed