{"_id":"1ea158001f9f0cbd0a073f1a21050407","slug":"food-bank-will-open-at-noida-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-गाजियाबाद में खुलेगा फूड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-गाजियाबाद में खुलेगा फूड बैंक
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के सलाहकार और इंडिया फूड बैंकिंग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि, भुखमरी से जूझ रहे लोगों के लिए पोंटी चड्ढा फाउंडेशन और इंडिया फूड बैंकिंग संस्था की ओर से नोएडा और गाजियाबाद में एक फूड बैंक खोला जाएगा। पित्रोदा बुधवार को सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पित्रोदा ने बताया कि, फूड बैंक में दान कर्ताओं से भोजन इकट्ठा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। देश में गुड़गांव समेत तीन स्थानों पर फूड बैंक खोले गए हैं।
विज्ञापन
देश के अलग-अलग शहरों मुंबई, कोलकाता, बड़ौदा आदि सात शहरों में फूड बैंक खोलने की योजना है। अभी बड़े शहरों से शुरुआत हो रही है। हमारा सपना है कि देश के हर जिले में फूड बैंक हो, जिससे देश में कोई भूखा न रहे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, वेव ग्रुप के उपाध्यक्ष अध्यक्ष मनप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि नोएडा-गाजियाबाद में फूड बैंक की सफलता के बाद जहां-जहां भी वेव ग्रुप की चीनी मिलें हैं वहां फूड बैंक बनाया जाएगा।
इसके बाद उत्तर प्रदेश के हर जिले में इसको लागू करने की योजना है। कार्यक्रम में इंडिया फूड बैंकिंग की सीईओ वंदना सिंह, राजेंद्र सिंह चड्ढा, भूरेलाल आदि मौजूद रहे।
58888 पर कॉल कर मिलेगा भोजन
फूड बैंक में जरूरतमंद 58888 पर कॉल कर अपनी स्थिति बता सकते हैं। इसके अलावा फूड बैंक के सर्वेयर जगह-जगह जाकर गरीब परिवारों का आकलन करेंगे और उनको खाना मुहैया कराएंगे।