फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   failure in the dadri main power line

दादरी लाइन में खराबी से छाया अंधेरा

Tue, 17 Dec 2013 12:41 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 Dec 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
failure in the dadri main power line

कोहरे के चलते दादरी-बल्लभगढ़ लाइन में खराबी आने से ग्रेटर नोएडा और नोएडा में सुबह चार बजे से नौ बजे तक बिजली गुल रही। इसके कारण घरों में अंधेरा छा गया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एनपीसीएल प्रवक्ता समरजीत मोहंती ने बताया कि लाइन में खराबी से पाली स्थित 400 केवी पावर स्टेशन को बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।

नॉर्दर्न ग्रिड से बड़े पावर स्टेशन को आपूर्ति न होने से छोटे 132 केवी व 33 केवी सब स्टेशन की भी बिजली आपूर्ति रुक गई। इसके बाद सभी फीडर ब्रेक डाउन हो गये।
विज्ञापन


खराबी हालांकि चार घंटे ही रही, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल होते-होते सुबह सवा नौ बज गये। इस दौरान एनपीसीएल को बड़ी संख्या में शिकायत भी मिली।

सोमवार वर्किंग डे होने के कारण विशेषकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाए।

दूसरी तरफ एक्सप्रेस-वे के आसपास के सेक्टरों और गांवों में भी बिजली ने बहुत रुलाया। सुबह दो घंटे की कटौती के बाद नौ बजे तक सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी।

इसके अलावा सेक्टर 46, 47, 48, 49, बरौला सहित शहर के करीब एक दर्जन सेक्टरों में बिजली की आवाजाही जारी रही।

उधर, पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि, पाली आने वाली 400 एमवी की लाइन ही ओवर वोल्टेज हो गई थी।

अगर पूरे शहर में शटडाउन नहीं किया जाता तो प्रभावित सेक्टरों में बिजली के तमाम उपकरण खराब हो सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed