फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   discounts for small industry and domestic consumers

छोटी इंडस्ट्री व घरेलू उपभोक्ताओं को छूट

Sat, 04 Jan 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 04 Jan 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
discounts for small industry and domestic consumers

नोएडा में विद्युत निगम ने नए साल का तोहफा देते हुए घरेलू, कॉमर्शियल, छोटी इंडस्ट्री और ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना लागू की है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। योजना के पंजीकरण के लिए 15 फरवरी तक का समय है।
लंबे समय से बिजली का बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं को शासन ने समाधान दिया है।

31 दिसंबर 2013 तक एलएमवी वन यानि घरेलू उपभोक्ता शहरी व ग्रामीण क्षेत्र, एलएमवी दो- कॉमर्शियल, एलएमवी पांच- ट्यूबवेल और एलएमवी छह यानि छोटी इंडस्ट्री वाले उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि यह योजना एक जनवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।

योजना में पंजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को ब्याज पर 50 फीसदी छूट मिलेगी। इसमें उन उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिनका कनेक्शन काटा जा चुका है।

न्यायालय से केस वापस लेने वाले उपभोक्ता भी लाभ उठा सकेंगे। इन्हें नोटरी द्वारा सत्यापित शपथपत्र विभाग को देना होगा। 28 फरवरी के बाद पूर्ण भुगतान के साथ ब्याज वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed