फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   degree college: student elections nomination today

छात्रसंघ चुनाव के नामांकन आज

Thu, 07 Nov 2013 01:15 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Nov 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
degree college: student elections nomination today

नोएडा प्रशासन और पुलिस की सहमति के बाद गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ने बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आनन-फानन में बुधवार से ही नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई।

विज्ञापन


इसके आधार पर बृहस्पतिवार को नामांकन होंगे। अचानक हुई घोषणा से छात्र संगठन हरकत में आ गए हैं। कॉलेज ने चुनाव से जुड़ी सभी समितियों का गठन करते हुए अचार संहिता लागू कर दी है।
विज्ञापन


मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 3106 छात्रों के नाम शामिल हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर केसी शर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहर्रम से पहले चुनाव कराने में कुछ दिक्कतें थीं लेकिन छात्र हित को देखते हुए देर शाम पुलिस प्रशासन से मिलकर 12 नवंबर को चुनाव कराने के लिए मना लिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर सोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन के लिए सरिता गोयल को समिति का प्रभारी बनाया गया है।

प्रत्याशी हिसाब एवं चुनाव आचार संहिता का पालन समिति का प्रभारी डॉक्टर आरके गुप्ता को और ग्रीवांस सेल का प्रभारी डॉक्टर एमसी जैन को नियुक्त किया गया है।

बुधवार को कुल 14 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई, जिसके साथ आचार संहिता और लिंग्दोह कमेटी से जुड़े दिशा निर्देश बांट दिए गए हैं।

चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन : 7 नवंबर (सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक)
नाम वापसी : 8 नवंबर (सुबह 10 से 1 बजे तक)
वैध प्रत्याशियों की सूची : 8 नवंबर (दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक)
प्रत्याशियों की आम सभा : 9 नवंबर (सुबह 11 बजे)
मतदान : 12 नवंबर (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक)
मतगणना : 12 नवंबर (दोपहर 3 बजे से शुरू)
नतीजे : 12 नवंबर (मतगणना के बाद देर शाम 8 बजे तक)

छात्रों के लिए दिशा निर्देश
मतदान करने के लिए छात्रों को आई कार्ड और मौजूदा सत्र के लिए जमा की गई फीस की रसीद साथ लानी होगी। इन दो प्रूफ के बिना किसी भी छात्र को कॉलेज कैंपस में एंट्री नहीं मिलेगी। जिन छात्रों ने अभी तक अपना आई कार्ड नहीं बनवाया है वे आठ नवंबर तक कॉलेज लैब से अपनी आईडी बनवा सकते हैं।

डिस्टेंस एजुकेशन के छात्र पर बैन
डिग्री कॉलेज में चल रहे इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी सेंटर के 4000 से ज्यादा छात्र चुनावी प्रक्रिया से दूर रहेंगे। इनका कॉलेज कैंपस में प्रवेश पर वर्जित रहेगा।

सात बूथों पर होंगी वोटिंग
मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के दिन कैंपस के अंदर-बाहर भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। छात्रों को अपने कोर्स के आधार पर निर्धारित बूथ पर वोट डालना होगा। कैंपस में जगह-जगह बूथ सूचक चिह्न लगाए जाएंगे। प्रत्याशियों की वैध सूची प्रकाशित होने के बाद नौ नवंबर को बैलेट पेपर तैयार होगा।


मतदान के निर्धारित बूथ
मतदान कक्ष (बूथ) पाठ्यक्रम
सी-1 बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष
सी-2 बीकॉम तृतीय व एमकॉम समस्त
सी-3 बीए तृतीय व एमए समस्त
ए-2 बीए प्रथम वर्ष (सिर्फ लडकियां)
ए-3 बीए प्रथम वर्ष (सिर्फ लड़के)
एस-1 बीएससी समस्त
एस-2 बीए द्वितीय वर्ष

शिक्षकों से लिया जाएगा शपथपत्र
महाविद्यालय के शिक्षकों से यह शपथपत्र लिया जाएगा कि कोई भी प्रत्याशी उनका रिश्तेदार या जानकार नहीं है। ऐसी स्थिति में संबंधित टीचर को मतदान और मतगणना के काम से अलग करते हुए चुनावी प्रक्रिया की अन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed