{"_id":"2cc5f2bb7535254ab2b1946ae41f3a21","slug":"degree-college-preparing-for-student-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज: छात्र संगठनों को झटका देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज: छात्र संगठनों को झटका देने की तैयारी
अमित त्यागी, नोएडा
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ने छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे संगठनों को झटका देने के लिए चुनाव संबंधी नया संविधान लाने की तैयार कर ली है।
विज्ञापन
कॉलेज ने छात्र कल्याण परिषद लाने की योजना को अंतिम रूप देते हुए संविधान निर्मात्री सभा का गठन किया है।
इसमें 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। मेधावियों को मौका देने और छात्र हित के लिए किए जा रहे इस प्रयास को छात्र संगठनों ने सिरे से नकार दिया है।
दरअसल, इस साल अगस्त में नए प्रिंसिपल डॉ. केसी शर्मा ने कॉलेज की जिम्मेदारी संभाली है। उनके मुताबिक नई योजना के तहत छात्र कल्याण परिषद के रूप में चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
11 सदस्यीय कमेटी 2 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय होगा। इसमें सभी कोर्स के पहले, दूसरे और तीसरे साल के छात्रों में से चार-चार कक्षा प्रतिनिधि (दो लड़के व दो लड़कियां) चुनकर उसमें से नोमिनेशन के आधार पर प्रत्याशियों के लिए चुनाव की तैयारी है।
विज्ञापन
ऐसा हुआ तो छात्र संगठनों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाएगी।