फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   College student union elections today

डिग्री कॉलेज: छात्र संघ चुनाव आज

Tue, 12 Nov 2013 02:19 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 12 Nov 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
College student union elections today
नोएडा के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग चलेगी।
विज्ञापन


चुनाव के नतीजे भी मंगलवार देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 3106 मतदाता वोटिंग लिस्ट में शामिल हैं।

पांच पदों पर कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी हार-जीत का फैसला छात्राओं की वोटिंग पर निर्भर हो सकता है।

पिछले साल छात्रसंघ चुनाव में कुल 1852 वोट पड़े थे, जिसमें छात्रों के 912 वोट के मुकाबले 940 वोट छात्राओं ने डाले थे।

जिला प्रशासन और पुलिस स्तर पर भी व्यवस्थाएं चुस्त रहेंगी। कैंपस के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग रहेगी। वोटिंग के लिए छात्रों की एंट्री गेट नंबर-1 से होगी।

कॉलेज ने सोमवार को बैलेट पेपर छपवाते हुए वोटिंग के लिए सभी सात बूथ तैयार कर लिए हैं। छात्रसंघ चुनावों में मंगलवार का दिन शहर की जूनियर पॉलिटिक्स के साथ-साथ कही न कही बड़ी पार्टियों के सीनियर्स की खास से भी जुड़ा है।
विज्ञापन


चुनावी जंग, खेल के मैदान की तरह है लेकिन फिर भी छात्रों की राजनीति में एनएसयूआई और सपा छात्र सभा में टक्कर देखने को मिलेगी।

पुलिस-प्रशासन की बैठक
चुनाव की तैयारियों के लिए पुलिस और पीएसी बल कॉलेज में तैनात कर दिया है। सोमवार को एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। ड्यूटी पर लगाए गए सभी थानों के एसएचओ की बैठक कर जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 35 पोलिंग एजेंट बने
छात्रसंघ चुनाव के लिए सिर्फ 35 पोलिंग एजेंट बने हैं जबकि सात बूथों की वोटिंग के मुताबिक लगभग 140 एजेंट बनने चाहिए थे। छात्र संगठन एजेंट बनवाने में भी पिछड़ गए। वोटिंग के बाद एजेंट के सामने की मतपेटियां सील की जाएंगी।


वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी होगी
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को एजेंट नहीं बनाए जाएंगे। वोटिंग के लिए बनाए गए सभी सात बूथ पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की भी पूरी व्यवस्था होगी। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed