{"_id":"73a067b8fd99299b8383f897c663ca3b","slug":"ccsu-students-attempted-missed-exam-with-affidavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : शपथ पत्र के साथ होगी छूटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : शपथ पत्र के साथ होगी छूटी परीक्षा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने बीएड सत्र 2012-13 की मुख्य परीक्षाओं में छूट गए पेपर को फिर से देने का मौका दिया है।
विज्ञापन
वास्तविक परिस्थितियों में जिनका पेपर छूट गया था वे छात्र फिर से परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं। पेपर कोड-101 के लिए ही ये मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए छात्रों को शपथपत्र देना होगा। कॉलेज के माध्यम से 28 अक्तूबर तक छात्र फॉर्म जमा कर सकते हैं।
दरअसल, सत्र 2012-13 की जुलाई में आयोजित मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है। प्रैक्टिकल एग्जाम न हो पाने के कारण रिजल्ट अटका हुआ है।
ऐसे में यूनिवर्सिटी ने समय रहते परीक्षा से छूट गए छात्रों को भी पेपर देने का मौका दे दिया है। पेपर कोड-101 (टीचर इन इमर्जिंग इंडियन सोसायटी) विषय की परीक्षा देने से छूट गए छात्र इसके लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही छात्रों को शपथपत्र देना होगा कि उनकी परीक्षा वास्तव में छूटी है और बीएड सत्र 2012-13 में छात्र की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक रही है।
शपथपत्र में ये भी बयान करना होगा कि इससे पहले छात्र इस पेपर की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हुआ है। ऐसा हुआ या तथ्य गलत पाए जाने पर पूरा परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा, जिस पर छात्र को कोई आपत्ति नहीं होगी।
एप्लीकेशन, एफिडेविट और मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को अपना आवेदन अपने स्तर पर सीधे यूनिवर्सिटी में जमा करना है। एग्जाम डेट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।