{"_id":"604cd5c03ca4168f0e723dd7ba2932ff","slug":"cash-and-jewelry-loot-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नगदी और गहने लेकर चोर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की नगदी और गहने लेकर चोर फरार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-122 में रहने वाले एक किसान के मकान का दरवाजा तोड़ कर चोर साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा की नगदी व लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा सेक्टर-29 में नौकरानी रुपये लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
चोरी की घटना मंगलवार की रात हुई। जानकारी के मुताबिक सोरखा गांव में रहने वाले जितेंद्र यादव अपने परिवार के साथ इन दिनों सेक्टर-122 में रह रहे हैं।
मंगलवार की रात करवा चौथ मनाने के लिए पत्नी व बच्चों को लेकर सोरखा गांव गए थे। दो घंटे बाद जब वह परिवार केसाथ घर लौटे तो उनके होश उड़ गए।
दरवाजा टूटा पड़ा था। अंदर कमरों में सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी में रखे साढ़े छह लाख रुपये व साढ़े चार लाख के जेवर नदारद थे।
चोरी की सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश का दावा किया है।
इसके अलावा सेक्टर-29 में रहने वाले एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर अतुल हरितोष ने दो माह पहले प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये कोलकाता निवासी प्रियंका को नौकरानी के रूप में रखा था।
विज्ञापन
जो अपने पति प्रदीप केसाथ निठारी में किराए पर रहती है। मंगलवार को पति के साथ घर पर काम करने आई और अलमारी से साठ हजार रुपये चोरी कर ले गई। चोरी की रिपोर्ट अतुल ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है।
विज्ञापन