फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   औद्योगिक सेक्टरों में चलना हुआ दुश्वार

औद्योगिक सेक्टरों में चलना हुआ दुश्वार

Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
Noida
Noida Updated Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। औद्योगिक सेक्टरों की सड़कों पर चलना दुश्वार हो चुका है। भारी वाहन और छोटी गाड़ियों को निकलने में खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। आधा से ज्यादा सेक्टरोें में निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। जबकि कई जगह बारिश नेे सड़क उखाड़ दी है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि फेस वन की सड़कों का सुधार कार्य सालों से अधूरा है। पहले सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई हुई। इसके बाद कार्यों में देरी होने का सिलसिला शुरू हुआ। सेक्टर चार, छह, सात व आठ में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। सेक्टर छह की तमाम सड़कों का काम अभी तक अधूरा है। ऐसे में फैक्ट्रियों में आने वाले बड़े वाहनों को मुश्किलें हो रही हैं। जगह-जगह पर मेनहोल सड़क से ऊंचे हो चुके हैं जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सड़क पर दो गाड़ियों के एक साथ आने के बाद परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस संबंध में उद्यमी ललित ठकुराल ने बताया कि प्राधिकरण अफसर सिर्फ अनदेखी कर रहे हैं। उद्यमी वीके सेठ ने बताया कि सेक्टर छह स्थित कार्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है। समस्याओं को लेकर उद्यमी विनीत कत्याल और धर्मवीर शर्मा ने बताया कि कई बार नोएडा प्राधिकरण से गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। अफसर सिर्फ आश्वासन देते हैं कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed