{"_id":"73-35252","slug":"Noida-35252-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी
Noida
Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा । चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने आगामी सत्र 2013-14 से अपने विभिन्न कोर्सों की एग्जाम फीस में बढ़ोतरी कर दी है। ये फीस तीनों वर्षों के छात्रों पर लागू की जाएगा। यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग कोर्सों में लगभग 10 से 20 फीसदी फीस बढ़ाई है। यूजी कोर्सों में प्रैक्टिकल के लिए 60 रुपये प्रति विषय जबकि एलएलएम जैसे कोर्स के लिए 1100 रुपये प्रोजेक्ट फीस देनी होगी। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने प्राइवेट छात्रों की फीस भी बढ़ाई है, जिसके तहत बीए, बीकॉम की फीस 1520 रुपये और एमए, एमकॉम की 1940 रुपये एग्जाम फीस होगी। बैक पेपर और डिवीजन इंप्रूवमेंट की भी फीस में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
