फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कपड़ा व्यापारी की हत्या में तीन गिरफ्तार

कपड़ा व्यापारी की हत्या में तीन गिरफ्तार

Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे के कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को जैतपुर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सतीश, अजय और इकबाल के रूप में हुई। पूछताछ से पता चला कि तीन लाख रुपये की कमेटी के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 अप्रैल को कपड़ा व्यापारी विजयपाल शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए थे। 26 अप्रैल को डाढ़ा गांव के पास उनका शव मिला था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इस आधार पर पुलिस ने सूरजपुर कस्बे के सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि उसने विजयपाल के पास तीन कमेटी डाल रखी थीं। पांच लाख रुपये की कमेटी पिछले माह ही डाली थी। इस कमेटी की बोली सतीश ने फोन से लगाई थी और तीन लाख दस हजार रुपये ले लिए। वारदात वाले दिन सतीश ने कमेटी के रुपये लेकर शाम को व्यापारी के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने विजयपाल से बाराही मेले में जाने की बात कही और उससे फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी देने को कहा। स्कॉपियो की अगली सीट पर सतीश और विजयपाल बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर सतीश का चालक अजय और नौकर इकबाल बैठ गया। आरोपी कार को दादरी ले गए और वहां एक ढाबे पर ले जाकर व्यापारी को शराब पिलाई और खाना खिलाया। दादरी से लौटते समय उन्होंने गाड़ी को गुलिस्तानपुर की ओर मोड़ दिया। इस बीच अजय और इकबाल ने गमछे से व्यापारी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को डाढ़ा के पास फेंककर फरार हो गए। मामला लूट का लगे, इसलिए आरोपियों ने व्यापारी की सोने की अंगूठी, मोबाइल, नगदी और घड़ी आदि लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed