{"_id":"73-27779","slug":"Noida-27779-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों पर चरमराई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशनों पर चरमराई व्यवस्था
Noida
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उमड़ी भीड़ का असर शनिवार को
शहर के मेट्रो स्टेशनों पर साफ दिखा। भीड़ की वजह से दोपहर 12 बजे तक सभी स्टेशनों पर टिकट खत्म हो चुके थे। टिकट न मिलने पर सबसे ज्यादा परेशानी मेले में जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। दोपहर दो बजे तक स्टेशनों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। सुबह और शाम के वक्त यात्रियों की भीड़ का असर मेट्रो की रफ्तार पर भी पड़ा।
शनिवार को सबसे बुरा हाल सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर रहा। सुबह सात बजे से ही स्टेशन पर व्यापार मेले के टिकट काउंटर पर लाइन लगना शुरू हो गई थी। हालांकि शुक्रवार तक 300 टिकट का स्टॉक रोजाना उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन शनिवार को मेट्रो रेल प्रबंधन ने व्यस्कों के 1300 टिकट और बच्चों के 150 टिकट सिटी सेंटर पर उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा गोल्फ कोर्स, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18, सेक्टर-16 और सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर टिकट का स्टॉक न बढ़ाए जाने से व्यापार मेले के दर्शकों को टिकट के लिए धक्के खाने पडे़। दोपहर 12 बजे तक सभी स्टेशनों पर टिकट खत्म हो चुके थे। इसके बाद सैकड़ों लोग टिकट काउंटरों से निराश लौट गए। मेले के टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद दर्शकों को मेट्रो के टोकन की लंबी लाइन में लगकर समय गंवाना पड़ा, जिसकी वजह से स्टेशन परिसरों में पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी।
यात्रियों के मुताबिक मेट्रो में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। एक स्टेशन पर ही मेट्रो काफी समय तक रुकने से हर स्टेशन पर मेट्रो लेट होती चली गई। आमतौर पर खाली दिखाई देने वाले प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर बेतहाशा भीड़ रही।