{"_id":"73-27777","slug":"Noida-27777-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने चले लाठी डंडे, दो लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने चले लाठी डंडे, दो लाइन हाजिर
Noida
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। विवादित जमीन की पैमाइश कराने के दौरान दो पक्ष पुलिस व लेखपाल के आगे ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे चले और एक युवक का सिर फावड़ा मार कर फोड़ दिया गया। घटना के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एसएसपी ने घटना के वक्त मौके पर मौजूद दीवान व सिपाही को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक चोटपुर कालोनी निवासी आकाश यादव व प्रेमी के बीच बहलोलपुर स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को पुलिस की अगुवाई में लेखपाल उस विवादित जमीन की पैमाइश कर रहा था। उसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। घटना से अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि पुलिस घटना के दौरान मूक दर्शक बनी रही। प्रेमी व उसके भाई पम्मा ने फावड़े से हमला कर आकाश का सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद प्रेमी व उसके साथी फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रवीण कुमार ने मौके पर मौजूद माडल टाउन पुलिस चौकी पर तैनात दीवान राकेश कुमार व सिपाही आजाद को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।