फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जिले के छह छात्रों ने की सीसीएसयू टॉप

जिले के छह छात्रों ने की सीसीएसयू टॉप

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से इस साल (2012) में पास आउट होने वाले छात्रों में से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों के छह छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में यूनिवर्सिटी टॉप की है। बुधवार को टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन सभी छात्रों को 4 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के 2011 के टॉपर्स की तरह इस साल भी नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की तीन छात्राएं अव्वल रही हैं। बीए-बीएड में संगीता रानी, बीपीई में नमिता शर्मा और एमपीई में सजिथा टी. ने यूनिवर्सिटी टॉप की है। वहीं आईएमएस लॉ कॉलेज की मोनिका मलिक ने बीए-एलएलबी में यूनिवर्सिटी टॉप करने का गौरव हासिल किया है। आईएमएस की अंकिता रस्तोगी ने मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (एमजेएमसी) में 79 फीसदी अंकों के साथ और नीतू जोन ने मास्टर इन इंटरनेशनल बिजनेस (एमआईबी) में यूनिवर्सिटी टॉप की है।
विज्ञापन

इन सभी छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान प्रबंधकों ने खुशी जाहिर की है। यूनिवर्सिटी ने इन छात्रों को दीक्षांत समरोह में आमंत्रित किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज व छात्र

नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन
कोर्स नाम पूर्णांक प्राप्तांक
बीए-बीएड संगीता रानी 2100 1496
बीपीई नमिता शर्मा 2700 2226
एमपीई सजिथा टी. 1600 1205

आईएमएस लॉ कॉलेज
बीए-एलएलबी मोनिका मलिक 5000 3358

आईएमएस
एमजेएमसी अंकिता रस्तोगी 79त्न
एमआईबी नीतू 2500 1863
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed