{"_id":"73-27428","slug":"Noida-27428-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : सीटेट की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : सीटेट की परीक्षा आज
Noida
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। सीबीएसई की ओर से होने वाली केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा (सीटेट) 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहर में एपीजे स्कूल समेत आधा दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 3000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में 10:30 से 12 बजे और 1:30 से 3 बजे की शिफ्ट में होगी।
सीटेट परीक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वालों को ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो जारी किए जाने की तिथि से अगले सात साल तक वैध होगा। सीबीएसई स्कूलों में भर्ती शिक्षकों के लिए जरूरी सीटेक की ये परीक्षा दो चरणों में होगी। रविवार 18 नवंबर को पहला पेपर पहली से पांचवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 10:30 से 12 बजे की शिफ्ट में होगा, जिसमें पांच खंडों में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं दूसरा पेपर छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 1:30 से 3 बजे की शिफ्ट में होगा, जिसमें चार खंडों में 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।
पांचवीं कक्षा तक के लिए सीनियर सेकेंडरी में 50 फीसदी अंक और एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा योग्यता में निर्धारित किया गया है। आठवीं तक के लिए ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक व दो साल का एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा या ग्रेजुएशन व बीएड जैसी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। सभी आरक्षित श्रेणियों में 5 फीसदी अंकों की छूट दी जाएगी। सीबीएसई के मुताबिक संबंधित राज्य के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित अपनी शिक्षक योग्यता परीक्षा (टैट) ही मान्य रहेगी।