{"_id":"73-27334","slug":"Noida-27334-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"और हाईटेक होगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और हाईटेक होगा प्राधिकरण
Noida
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। हाईटेक सिटी का खाका खींचने वाला नोएडा प्राधिकरण भी जल्द ही और हाईटेक हो जाएगा। प्राधिकरण का कंप्यूटर विभाग नए साफ्टवेयर को तैयार करने में जुटा है, जिससे प्रापर्टी संबंधी सूचनाओं सहित सारे प्रोजेक्टों की जानकारी एक ही जगह मिल सके। कार्यों पर अधिकारियों की नजर रहे इसके लिए यह कार्रवाई शुरू की गई है।
नोएडा प्राधिकरण पिछले पांच सालों से कंप्यूटरीकृत होने में जुटा हुआ है। प्रापर्टी संबंधी सभी विभागों का डाटा कंप्यूटर में डाला जा चुका है। अब सारे विकास कार्यों की सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण एक नए सॉफ्टवेयर को विकसित करवाने में जुटा है, जिससे पूरे प्राधिकरण के अंदर सारे कंप्यूटरों को आपस में जोड़ा जा सके। साथ ही हर प्रोजेक्ट को कोड दिया जा रहा है, जिससे उच्च अधिकारी नजर रख सकें। इसी श्रृंखला में कार्रवाई को अंजाम देते हुए नए सॉफ्टवेयर को बनवाने का काम हो रहा है। जल्द ही किसी कंपनी के साथ अनुबंध करके इसे विकसित कर लिया जाएगा। वहीं, सभी सूचनाओं को मास्टर कंप्यूटर से जोड़ने की कवायद भी इसी दौरान होगी।