फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   होलीडे पैकेज के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

होलीडे पैकेज के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। होलीडे पैकेज के नाम पर म्यूजिक सिस्टम बेचने वाले मध्यप्रदेश के एक दुकानदार से हजारों रुपये की ठगी का मामला फेज टू थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले दुकानदार इमरान खान के मोबाइल पर एक एसएमएस आया कि नोएडा के सेक्टर-110 में टुडे टूर एंड ट्रैवल कंपनी है। जो होलीडे पैकेज पर अस्सी प्रतिशत तक का डिस्काउंट देती है। अगर इंटरनेशनल होलीडे पैकेज लेते हैं तो लैपटॉप व ब्लैकबेरी का मोबाइल फोन गिफ्ट के रूप में दिए जाएंगे। अगर पासपोर्ट नहीं बना है तो पासपोर्ट व वीजा भी कंपनी बनवाती है।

ऐसे हुए ठगी का शिकार
एसएमएस को पढ़ कर इमरान ने कंपनी के दिए गए नंबर पर फोन कर गोवा के लिए होलीडे पैकेज टूर लिया। कंपनी के अधिकारी ने बॅैंक अकाउंट में 25 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। अधिकारी ने इमरान के बैंक अकाउंट का नंबर लिया और एटीएम की डिटेल पता कर उसके खाते से कंपनी के खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। 25 सितंबर को इमरान को परिवार के जाने के लिए ट्रेन का टिकट भेजने की बात कंपनी ने की। जब 25 सितंबर से चार दिन पहले तक टिकट नहीं पहुंचा तो इमरान को कुछ शक हुआ। उसने टूर पैकेज कैंसल करने के लिए कहा तो कंपनी ने रुपये 45 दिन बाद रिफंड करने की बात कही। पिछले दिनों इमरान ने रुपये वापस मांगे तो कंपनी ने उसे अपना अकाउंट नंबर देने के लिए कहा। जब उसने अकाउंट नंबर दिया तो रुपये जमा नहीं हुए। दुबारा फोन किया तो अकाउंट में तकनीकी कारण बताते हुए रुपये जमा न होने की बात कहते हुए दूसरा अकाउंट देने के लिए कहा। इमरान ने पत्नी के साथ वाला ज्वाइंट अकाउंट का नंबर दे दिया। कुछ समय बाद ही उस अकाउंट में रुपये जमा होने के बजाए उस अकाउंट में जमा 13 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। धोखाधड़ी का पता चलते ही इमरान नोएडा पहुंचा और एक निजी बैंक पहुंचा।
विज्ञापन


अकाउंट में जमा मिले दस करोड़
जिस बैंक के अकाउंट नंबर में उसके रुपये जमा किए गए थे। उसके बारे में बैंक कर्मियों ने बताया कि उस अकाउंट में दस करोड़ रुपये जमा है। बैंक ने अपने खाताधारक का नाम बताने से इंकार कर दिया। इमरान ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। फेज टू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed