फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   33 confirmed dengue patients

33 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Thu, 26 Sep 2013 01:23 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Sep 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
33 confirmed dengue patients

नोएडा के जिला अस्पताल में बुधवार को 60 मरीजों के एलाइजा सैंपल टेस्ट के बाद उनमें से 33 मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलापों पर प्रश्न चिह्न लग गया है।

विज्ञापन


इससे पहले जिला अस्पताल में रैपिड कार्ड रीडर पर 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि को जिला स्वास्थ्य विभाग ने नकार कर एलाइजा सैंपल टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में हजारों की संख्या में भर्ती मरीज, एक्यूट वायरल सिंड्रोम और संभावित डेंगू से मौतें, हजार के ऊपर संभावित डेंगू के मरीजों के सैंपल एनसीडीसी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरएल लवानिया ने बताया कि, एलाइजा पर एंटीजेन और एंटीबॉडी की जांच में 60 में से 33 मरीजों में डेंगू के वायरस की पुष्टि हुई है।

वहीं, अस्पताल में अब भी 100 से अधिक डेंगू के संभावित मरीज भर्ती हैं। इमरजेंसी वार्ड के छह बेड पर 15 रोगी भर्ती हैं। वहीं, जनरल वार्ड में 55 मरीज वायरल सिंड्रोम से पीड़ित हैं।

अब शुरू होगी फॉगिंग!
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि, डेंगू के 33 मामलों की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को डीएमओ के जरिये अस्पताल से मरीजों के नाम और पते की लिस्ट ली जाएगी।

इसके बाद इनके निवास के आसपास फॉगिंग कराई जाएगी।

प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं
जिला अस्पताल में डीएचएफ (डेंगू हैमरेज फीवर या शॉक सिंड्रोम) के गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।


उधर, निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स की जबरदस्त शार्टेज चल रही है। खासकर निगेटिव ब्लड ग्रुप के मरीजों के परिजनों को प्लेटलेट्स के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

कैलाश और मेट्रो अस्पताल के ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप की प्लेटलेट्स की काफी कमी है।

दो मरीजों की हो चुकी मौत
सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इस सीजन में एक्यूट वायरल सिंड्रोम से पीड़ित करीब 378 मरीज आए। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

इनमें से संभावित डेंगू के मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग और एनसीडीसी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed