{"_id":"662a076d93e6adef8127171bb0b25f5b","slug":"no-writtern-exam-in-these-railway-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की इन नौकरियों के लिए नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की इन नौकरियों के लिए नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संरक्षा कोटि के रेलवे कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपने एक आश्रित को लारजेस योजना के तहत गैंगमैन और 1800 ग्रेड पे की अन्य नौकरी दिलाने के लिए अब लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
अब तक लिबरलाइज्ड रिटायरमेंट स्कीम फॉर सेफ्टी रिलेटेड स्टॉफ (लारजेस) के तहत संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देकर उनके एक आश्रित को रेलवे में नौकरी देने के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य थी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने गैंगमैन सहित 1800 ग्रेड पे के लिए लिखित परीक्षा की अनिवार्यता को हटाने की मांग की थी।
इस पर बोर्ड के निदेशक अवस्थापना के शंकर ने आदेश दिया है कि गैंगमैन या 1800 ग्रेड पे के लिए मेडिकल टेस्ट में सफल होने वाले आवेदकों को उनके दस्तावेज की जांच कर जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के तीन अधिकारियों की कमेटी नियुक्ति पत्र देगी।
विज्ञापन