{"_id":"752db864b732b8b059d812f8b89c8107","slug":"no-hidden-gold-in-india-says-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी सोना नहीं है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी सोना नहीं है'
अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 11 Nov 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डायरेक्टर (अन्वेषण एवं प्रदर्शनी) डॉ. सैय्यद जमाल हसन ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी सोना दफन नहीं है। अंग्रेज कहीं भी सोना छोड़कर नहीं गए। बल्कि सोने के लालच में तो उन्होंने कई कब्रें भी खोद डालीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डौंडिया खेड़ा में विभाग की खुदाई हमारे रूटीन काम का हिस्सा था। यह संयोग ही था कि उसी समय शोभन सरकार को खजाने का सपना आ गया और मीडिया ने बेवजह इसे सनसनीखेज बना दिया।
विज्ञापन
डॉ. हसन ने कहा कि आजादी के बाद विभाग ने देश में जहां भी खुदाई की, खजाना नहीं मिला। एएसआई किसी ओझा-सोखा के सपने पर इतना बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेता। खुदाई में मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन
छुट्टियों में घर आए डॉ. सैय्यद जमाल ने अपने पैत्रक आवास बलुआघाट में रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वर्ष 2001 में हम असम में खुदाई कर रहे थे। उस दौरान पता चला कि अंग्रेज हुक्मरानों ने खजाने के लालच में हमारे राजाओं, रानियों, बादशाहों, बेगमों की कब्रें तक खोद डालीं। ऐसे में हम कहीं खजाने के दबे होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पहले राजाओं, रानियों, बादशाहों, बेगमों का अंतिम संस्कार जस का तस कर दिया जाता था। कुछ को पूरे श्रृंगार में में दफन किया जाता था। ऐसे में अंग्रेजों ने सोने के गहनों के लालच में कब्रें खुदवा डालीं।
इतना सोना तो बादशाह अकबर के खजाने में भी नहीं
हसन ने कहा कि डौंडिया खेड़ा में जितना सोना मिलने का सपना देखा जा रहा है, उतना सोना तो बादशाह अकबर के खजाने में भी नहीं था। पुरातत्व विभाग हमेशा पुराने जमाने के लोगों, उनके रहन-सहन, संस्कृतियों, इमारतों आदि पर अध्ययन करता रहता है। इसके लिए हम खुदाई करते हैं।
मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष मिले
उन्होंने कहा कि उन्नाव में खुदाई भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। यहां करीब 23 सौ साल पहले की मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। यहां से काले चमकीले तथा लाल चमकीले मिट्टी के जो बर्तन मिले हैं। अब वहां कुछ खास नहीं बचा है।
खुदाई में निकाला त्रिभुजाकार पत्थर
डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किला स्थित दूसरे ब्लॉक में चार मीटर खुदाई पूरी हो गई है। रविवार को हुई 70 सेंटीमीटर खुदाई में मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। एएसआई टीम ने त्रिभुजाकार पत्थर निकाला है। इसके नीचे मिट्टी मिली है। किले में रविवार को 20वें दिन खुदाई हुई है। सोमवार को एएसआई के अधिकारी अवकाश पर रहेंगे, इसलिए खुदाई का काम बंद रहेगा।