{"_id":"9cde362a77b610ae1a4ad8355095327d","slug":"no-cbi-investigation-in-muzffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा: सीबीआई जांच से मुकरे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा: सीबीआई जांच से मुकरे शिवपाल
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगे की लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग पर प्रदेश सरकार ने अपना रवैया साफ कर दिया है। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार तीन स्तरीय जांच करा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से कुछ हासिल होने वाला नहीं है, जो हुआ सरकार को पहले से अंदेशा था। दंगा नहीं मुजफ्फरनगर में जातीय संघर्ष हुआ है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सूबे के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल यादव ने मंत्रियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कवाल और मलिकपुरा का दौरा किया। कवाल के मदरसे में शिवपाल ने स्वीकार किया कि सरकार को पहले से शरारती तत्वों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। दंगे का अंदेशा था। जिन लोगों ने ऐसा माहौल बनाया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यादव यह कहने से भी नहीं चूके कि यह दंगा नहीं जातीय संघर्ष था। तर्क दिया गया कि अगर दंगा होता तो सभी जातियां शामिल होती। बगैर नाम लिए उन्होंने झगड़े को जाट-मुस्लिम का संघर्ष करार दिया।
इसके बाद मलिकपुरा पहुंचे यादव को देखकर भावुक हुईं ममेरे भाइयों की बहनों ने सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन यादव ने साफ कहा कि त्रिस्तरीय जांच कराई जा रही है।
सीबीआई जांच नहीं कराई जाएगी। सरकार ने पीड़ितों को जो दिया है, वह सीबीआई नहीं दे सकती। दोषियों को जेल भेजा जाएगा और कानून सजा देगा।
प्रतिनिधिमंडल में राज्यमंत्री शाहिद मंजूर, योगेश प्रताप सिंह, बलराम यादव, राम गोविंद चौधरी, महबूब अली, इकबाल महमूद, राम सकल गुर्जर, साहब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह और चितरंजन स्वरूप शामिल थे।
फिसले शिवपाल के बोल
मलिकपुरा में पत्रकारों से बातचीत में लोनिवि मंत्री शिवपाल यादव की जुबान फिसल गई। बोले, दोषियों को नहीं फंसने दिया जाएगा। कहकर वह चलने लगे तो साथियों ने गलती का अहसास कराया। दोबारा पत्रकार बुलाए और बोले कि किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।