फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   news of the death of asha ram bapu on website of delhi police

संत आसाराम बापू की ‘मौत’ की गलत खबर के बाद बवाल

Sat, 06 Apr 2013 07:41 PM IST
अलीगढ़/ ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
अलीगढ़/ ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Apr 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
news of the death of asha ram bapu on website of delhi police
दिल्ली और अलीगढ़ पुलिस की लापरवाही के कारण शुक्रवार को आसाराम बापू के मौत की खबर फैल गई।
विज्ञापन


ये सब दिल्ली पुलिस की वेबसाइट जिपडॉटनेट सेवा पर अज्ञात लाश के स्थान पर आसाराम बापू का फोटो अपलोड होने के कारण हो गया।

खबर जब अधिकारियों को लगी तो दिल्ली से अलीगढ़ तक वेबसाइट से उसे हटाने की कवायद शुरू हो गई और एसएसपी ने खुद कंप्यूटर के सामने बैठकर उसे हटवाया।


वहीं आसाराम आश्रम के मीडिया प्रभावी डॉक्टर सुनील वानखेड़े ने इसे बापू को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से आसाराम को देश में बदनाम करने की साजिश चल रही है।

हुआ यूं कि पिछले माह अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र के सरसैयद नगर में एक सिरविहीन लाश मिली थी।

इसकी पहचान न होने पर इंस्पेक्टर, सिविल लाइन ने उसकी सूचना दिल्ली पुलिस की जिपडॉटनेट सेवा पर महज इसलिए अपलोड करा दी कि शायद एनसीआर से कोई वारिस मिल जाए।

विज्ञापन


चूंकि सिर नहीं था, इसलिए फोटो का स्थान खाली छोड़ दिया गया।

इधर, इसे लेकर दिल्ली में कोई ट्रेनिंग चल रही है, वहां किसी ने फोटो के खाली स्थान पर संत आसाराम का फोटो अपलोड कर दिया।

गुरुवार शाम फोटो अपलोड होने की खबर पर शुक्रवार सुबह तक दिल्ली और अलीगढ़ पुलिस में अफरा-तफरी मच गई।

क्या है जिपडॉटनेट
यह दिल्ली पुलिस की गुमशुदा और अज्ञात लाशों के डाटा संबंधी वेबसाइट है, जिसमें मदद के लिए आसपास के जिलों से भी सूचनाएं डाउनलोड होती हैं।

इसके लिए जिलों के डीएम-एसएसपी को पासवर्ड दे रखे हैं। वही किसी को अधिकृत कर सूचना डाउनलोड कराते हैं। (सूचनाओं का संकलन यूपी पुलिस की मर्जी पर निर्भर है)
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अपने यूपी की सेवा
डिस्ट्रिक क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) यूपी पुलिस की सेवा है, जिसमें गुमशुदा और अज्ञात लाशों का ब्योरा यूपी पुलिस की वेबसाइट पर डाउनलोड होता है।

नियम है कि अज्ञात लाश व गुमशुदा का विवरण थाना स्तर से फोटो सहित डीसीआरबी भेजा जाएगा। वहां कर्मचारी डाउनलोड करेगा। (सूचनाओं का संकलन यूपी पुलिस के लिए अनिवार्य है)


क्या कहते हैं एसएसपी
यह दिल्ली पुलिस की अपनी सेवा है। एनसीआर के करीब होने के कारण हमें इसमें मदद के लिए कोड दिए गए हैं। इसी के चलते सिविल लाइन की सूचना उसमें अपलोड की गई थी। यह अनजाने में हुई भूल है। -अमित पाठक, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed