फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   New decree: dowry demand exclusion from society

दहेज मांगा तो समाज से बहिष्कार

Mon, 25 Mar 2013 12:50 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
New decree: dowry demand exclusion from society
दहेज की मांग करने वाले परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया जाएगा। ये ऐतिहासिक फरमान उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के बम्हैटा गांव की पंचायत ने सुनाया। साथ ही सभी ने शादियों में डीजे, डांस, आतिशबाजी और खान-पान पर फिजूलखर्ची न करने का संकल्प लिया। पंचायत में 200 के करीब किसान मौजूद थे।
विज्ञापन


दहेज प्रथा का विरोध और शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए बुलाई गई इस पंचायत में भीष्म सिंह ने कहा कि समाज के लिए दहेज प्रथा एक कलंक है। इससे लड़कियों की हत्या और आत्महत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


समाज में एक व्यक्ति के अधिक दहेज देने से गरीबों पर भी दबाव पड़ता है कि वह अधिक से अधिक दहेज दे। महेंद्र सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा की वजह से ही बेमेल विवाह हो रहे हैं और योग्य लड़के-लड़कियों को योग्य वर-वधू नहीं मिल पा रहे हैं। पंचायत में वीरपाल यादव, भीष्म सिंह यादव, चरण सिंह यादव, फूल कुंवर यादव, महेंद्र सिंह यादव, मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed