{"_id":"f54ab322-644c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-is-terrorist-like-dawood-ibrahim-says-beni-prasad-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दाऊद से कम बड़े आतंकी नहीं हैं मोदी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दाऊद से कम बड़े आतंकी नहीं हैं मोदी'
बाराबंकी/ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और संघ के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर आतंक बढ़ाने का आरोप लगाया और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से करते हुए कहा कि मोदी दाऊद से कम बडे़ आतंकवादी नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में वह देश का नेतृत्व करेंगे। यह बातें बेनी प्रसाद वर्मा ने कंपनीबाग स्थित अपने आवास पर सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन
इस्पात मंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि देश को अब बदलाव की जरूरत है और राहुल जैसे युवा नेता के हाथों कांग्रेस की कमान होने से देश प्रगति करेगा। इस्पात मंत्री ने कहा कि जयपुर अधिवेशन में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया, ऐसा मेरे राजनीतिक जीवन मे किसी नेता ने नहीं बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी हैं। जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की हत्या के मामले में कहा कि कांग्रेस सरकार किसी के आगे झुकने वाली नहीं है, प्रधानमंत्री ने खुद अपने बयान में पाकिस्तान को चेतावनी दी है।
बेनी ने कहा कि वह जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कांग्रेस में शामिल होकर अपने आप को धन्य समझ रहे हैं और अब जीवन की अंतिम सांस भी कांग्रेस में ही लेंगे।
गोंडा में स्टील प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी
गोंडा में विकास की धारा बहाने की बात कहते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि जल्द ही उतरौला के पास ब्रिज, आईटीआई व स्टील प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना गोंडा में होगी। वहीं जिले के सभी क्षेत्रों में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने का कारण पार्टी की कमजोर रणनीति रही। लेकिन लोक सभा चुनाव में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।