{"_id":"e37c1ce9f48deea227cdcfbc2ba3b781","slug":"narayan-singh-noida-hidden","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में छिपा बैठा है नारायण साईं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में छिपा बैठा है नारायण साईं!
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं के ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक मंदिर में छिपे होने की चर्चा है।
विज्ञापन
पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड इस बात को मान तो रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही।
दुष्कर्म के मामले में नारायण साईं फरार चल रहा है। पिछले दिनों उसके आगरा में होने की खबर थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। कई लोगों ने उसे सिर और दाढ़ी के बाल मुड़ाकर जींस-शर्ट में देखने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायण साईं पांच दिन पहले ग्रेटर नोएडा आया है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मंदिर के पास ही एक कंपनी है। कंपनी और मंदिर परिसर में ही छिपा हुआ है। नारायण साईं के आसपास उसके कुछ भरोसेमंद लोगों की घेरेबंदी है और किसी भी उस दिशा में नहीं जाने दे रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा इस बारे में जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उस दिशा में बढ़ते ही युवक पूछताछ शुरू कर देते हैं और वापस जाने को कहते हैं।
पहले भी यहां आता रहा है
जहां पर नारायण साईं को देखा गया है, वहां पर पहले भी वह और आसाराम आते रहे हैं। तब वहां हेलीकॉप्टर आता था। हालांकि जहां पर वह ठहरता है वहां की जमीन को लेकर पहले कुछ लोगों का नारायण साईं से विवाद होने की भी बात सामने आई है। यह नारायण का पुराना ठिकाना बताया गया है। जिस कंपनी में ठहरने की बात बताई जा रही है, उसके मालिक आसाराम के भक्त बताए जा रहे हैं।