फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   "My friend" the fear of women traveling away from the campaign

”मेरी सहेली“ अभियान से महिला यात्रियों में दूर हो रहा भय

Tue, 22 Dec 2020 12:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:06 AM IST
सार

महिला आरक्षी अकेले यात्रा कर रही महिला की गंतव्य तक कर रहीं मदद

विज्ञापन
"My friend" the fear of women traveling away from the campaign
मेरी सहेली अभियान के तहत अकेली यात्रा करने वाली महिला से यात्रा का ब्योरा जुटातीं महिला आरक्षी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

महिला यात्रियों की सुरक्षा के रेलवे बोर्ड ने दिए हुए हैं विशेष दिशा निर्देश

विज्ञापन

बरेली। रेल गाडि़यों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे बोर्ड ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके मद्देनजर  इज्जतनगर मंडल में भी ”मेरी सहेली“ अभियान रेल सुरक्षा बल द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना और महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना है। रेल सुरक्षा बल में तैनात महिला अधिकारी और महिला बल सदस्य महिला यात्रियों के यात्रा प्रारम्भ होने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक निगरानी कर सभी कोचों में जाकर हेल्प लाइन संख्या 182 के बारे में उद्घोषणा कर रही हैं। महिला यात्रियों का बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की आशंका होने पर सुरक्षा हेल्प लाइन संख्या 182 पर काल करें। आपको तत्काल रेल सुरक्षा बल द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। इस अभियान से जुड़ी टीम अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान कर उनका कोच और सीट संख्या नोट कर तथा गंतव्य स्टेशन तक उनके संपर्क में रहती है और उनके गंतव्य स्टेशन पहुँचने पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया एकत्रित कर फीडबैक मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को भेजती है।


 

मेरी सहेली अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल की महिला आरक्षियों की टीम के द्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में जाकर अभियान से संबंधित प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत महिला यात्रियों से संपर्क कर उनको जागरूक किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला यात्रियों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाटसएप् ग्रुप भी बनाया गया है जिसकी एडमिन रेल सुरक्षा बल की महिला कर्मी हैं, जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित यात्रा कराना है। 

विज्ञापन

- आशुतोष पंत, डीआरएम, इज्जतनगर, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed