फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youths circumcised

गाए देशभक्ति के तराने, आर्य युवकों ने निकाली परिक्रमा      

Fri, 24 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youths circumcised
देशभक्ति नारे लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह के बलिदान दिवस पर आर्य युवकों ने देश भक्ति गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर परिक्रमा निकाली। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए जनचेतना अभियान की शुरुआत की गई।      
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आर्य समाज मंदिर में बलिदान दिवस पर यज्ञ के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। आकाश आर्य और अंकित आर्य ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, निष्ठा और देशभक्ति का जज्बा लेकर तीनों नौजवानों ने 23 मार्च को हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता। देश के लिए तीनों शहीदों की कुर्बानी के वक्त लाहौर जेल में बंद हर कैदी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन


फांसी के मचान पर जाने के पहले उनकी आखिरी ख्वाहिश पूछी गई तो तीनों का जवाब था कि हम गले मिलना चाहते हैं। फांसी के फंदे के सामने तीनों ऐसे गले मिले मानो नए सफर की शुरुआत होने वाली है। आर्य युवकों ने गोष्ठी के बाद पूरे नगर में डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ वीर शहीदों को नमन करते हुए परिक्रमा निकाली। आचार्य योगेश, आकाश आर्य, अंकित आर्य, तोषण आर्य, अजय आर्य, आशीष आर्य, दर्पण आर्य, उज्ज्वल आर्य, जुगनू त्यागी, अमन आर्य, विपिन आर्य और अंशुल मौजूद रहे। पीएसी के अलावा भारी पुलिस बल परिक्रमा के साथ मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed