फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth will get training in health services

युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth will get training in health services
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के प्रशिक्षण में एक माह प्रशिक्षण केंद्र में थ्योरी ओर दो माह सरकारी अस्पताल में ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि एक जून से प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है। कौशल विकास के जिला समन्वयक जयसिंह यादव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृृढ़ करने के लिए यह प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। हेल्थ संबंधित जॉबरोल जैसे कि इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बेसिक, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जेडीए), जेडीए एडवांस्ड (क्रिटिकल केयर) कोर्स में 10वीं पास छात्र, होम हेल्थ ऐड और मेडिकल इक्युपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट में 12वीं पास छात्र व फ्लेबोटोमिस्ट कोर्स में 10वीं पास और आईटीआई पास छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए 18 से 35 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी अपने अभिलेखों शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो एवं बायोडाटा आदि सहित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, विकास भवन के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं। उक्त कोर्स इस योजनांतर्गत नि:शुल्क है तथा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7991200268, 7991200230 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed