फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth was murdered for molestation

छेड़छाड़ को लेकर की गई थी युवक की हत्या

Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth was murdered for molestation
छेड़छाड़ को लेकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव लच्छेड़ा से लापता युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपनी बहन से छेड़छाड़ करने के चलते की थी। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों हत्यारोपियों ने इसका खुलासा किया, जिनके पास से पुलिस ने युवक की बाइक और मोबाइल के साथ ही आला-ए-कत्ल छुरी भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी मीनू (35) 26 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव गांव जड़ौदा के जंगल में निर्माणाधीन फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक पर मिला था, जिसकी हत्या के बाद चेहरे पर तेजाब डाला गया था। मृतक के पिता रतन सिंह ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके दोस्तों जीतू और अरुण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को दोनों नामजद हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मीनू उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था और काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार दोस्ती के नाते उसे समझाया गया, लेकिन उसके नहीं मानने पर आखिरकार दोनों दोस्तों ने साजिश रचते हुए उसे घर से बुलाकर लाने के बाद छुरी से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मीनू की हत्या के बाद उसकी बाइक व मोबाइल गांव मौलाहेड़ी के जंगल में फेंक दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed