{"_id":"60e1f8008ebc3e9e910c2589","slug":"youth-submitted-memorandum-to-union-minister-of-state-muzaffarnagar-news-mrt54587484","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री से की सेना भर्ती रैली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री से की सेना भर्ती रैली की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती की मांग को लेकर सैकड़ों युवाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को ज्ञापन दिया। कोरोना के कारण स्थगित भर्ती रैली को शीघ्र कराने की मांग की।
एटूजेड कॉलोनी में केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर सैकड़ों युवाओं ने सेना भर्ती रैली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि सेना भर्ती की प्रक्रिया यहां काफी समय से रुकी पड़ी है। बड़ी संख्या में युवा अपनी उम्र से ओवरएज हो रहे हैं। ऐसे युवाओं को आयु में छूट प्रदान की जाए, जिससे वे सेना में भर्ती हो सकें। प्रदेश के अन्य जिलों में सेना भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले जिलों की भर्ती प्रभावित हो रही है। जुलाई माह तक भर्ती नहीं कराई गई तो युवा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में सुमित कुमार, आशू, अंकुर, सागर, सन्नी, उत्तम पाल, सौरभ, मोहित पाल, शुभम कुमार आदि शामिल रहे। डॉ. संजीव बालियान ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनकी मांग पूरी होगी।
सितंबर में होगी भर्ती
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि सेना भर्ती रैली को लेकर उनकी रक्षा मंत्रालय में बात हो गई है। संभवत: सितंबर माह में सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा। युवाओं की मांग को पूरा किया जाएगा।