फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth riding a bike collided with a destitute animal and died

Muzaffarnagar News: निराश्रित पशु से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 18 Jul 2023 04:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike collided with a destitute animal and died
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। जौली मार्ग पर निराश्रित पशु से बाइक टकराने से युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा कर मामला शांत किया।
गांव जौली निवासी नाजिम (25) पुत्र अफजाल सोमवार की रात मुजफ्फरनगर से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव मिर्जा टिल्ला के पास पहुंचा तो खेतों से घूमता हुआ निराश्रित पशु सड़क पर आ गया। इससे नाजिम की बाइक पशु से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को परिजनों की मदद से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed