फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed in Muzaffarnagar over minor issue, old man killed in Baghpat

छोटी-छोटी बातों पर खौल रहा खून, दो लोगों की हत्या

Tue, 29 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Muzaffarnagar over minor issue, old man killed in Baghpat
छोटी-छोटी बातों पर खौल रहा खून, दो लोगों की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी बातों पर बेवजह लोगों का खून खौल रहा है और गुस्साए लोग जान लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। मुजफ्फरनगर में हैंडपंप पर पानी के छींटे पड़ने के विवाद में एक युवक विनय सैनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बागपत में बच्चों के झगड़े में एक बुजुर्ग जाजू को पीटकर मार डाला।

विनय सैनी (21) मुजफ्फरनगर के गांव जोहरा का रहने वाला था। सोमवार शाम वह सरकारी हैंडपंप पर पानी पी रहा था, इस दौरान पास में खड़े पड़ोसी के ऊपर पानी के छींटे चले गए। इसी बात पर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी के बेटों ने विनय पर चाकू से प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना के बागपत के गांव औसिक्का में हुई। यहां जाजू (67) यूसुफ पक्ष के लोगों ने बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े को लेकर उसके भतीजे सालिम व तनसीर से मारपीट कर दी। जाजू ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो हमलावरों ने जाजू को भी पीटा और उसे निर्माणाधीन नाले में धकेल दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सालिम व तनसीर को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed