फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed by slitting his neck in Phulat village

फुलत गांव में युवक की गर्दन रेतकर हत्या

Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by slitting his neck in Phulat village
गांव फुलत में वर1लाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फुलत गांव में युवक की गर्दन रेतकर हत्या
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत में कब्रिस्तान में लकड़ियां लेने गए युवक की गर्दन धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर कई अन्य घाव भी मिले हैं। फुलत के पूर्व प्रधान ने घटनास्थल से गांव के ही एक युवक को खून से सने कपड़ों में भागते देखा है, जिसके परिजन भी घर से फरार हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने उसी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी फारूख (20) बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही कब्रिस्तान में लकड़ियां एकत्र करने गया था। वह दोपहर तक भी खाना खाने के लिए घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे देखने कब्रिस्तान पहुंचे। वहां फारूख का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। इसके साथ ही उसके शरीर पर कई अन्य जगह भी गहरे घाव थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की, तो इसी दौरान फुलत के पूर्व प्रधान अनवर ने बताया कि उन्होंने गांव के ही मोहर्रम उर्फ भूरा को खून से सने कपड़ों में कब्रिस्तान से गांव की ओर जाते देखा था।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के अनुसार जब उसने मोहर्रम को रोककर उससे कपड़ों पर लगे खून के बारे में पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया और भाग गया। इस पर एक पुलिस टीम आरोपी मोहर्रम उर्फ भूरा के घर भेजी गई, लेकिन वहां आरोपी के साथ ही उसके परिजन भी घर से फरार मिले। उसके घर पर ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के संबंध में जानकारी ली। फारूख के भाई नूरदीन ने आरोपी मोहर्रम उर्फ भूरा के खिलाफ ही हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन हत्या के कारणों के संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक फारूख सात भाइयों में सबसे छोटा था। वह मनोरोगी भी था। युवक की मौत से अन्य परिजनों सहित पिता नसरूदीन एवं माता सायरा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि फारूख की हत्या में उसके भाई ने गांव के ही मोहर्रम उर्फ भूरा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed