फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth is the future of the country: Zorawar

युवा ही देश का भविष्य : जोरावर

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth is the future of the country: Zorawar
छपार। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आर्य समाज मंदिर में किया गया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक जोरावर सिंह ने कहा कि समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। वे ही देश का भविष्य है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक जोरावर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी जोगेंद्र कुमार ने शिविर के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका के प्रति स्वयं सेवकों को जागरूक किया। उन्हें दस-दस टोलियों में बांटकर समूह लीडर बनाया गया। साक्षी को समूह लीडर बनाया गया। रामगुनी वर्मा, अरविंद कुमार, डोली, मीना शर्मा, भावना, मिनाक्षी व नितिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed