फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth injured in road accident dies

सड़क दुघर्टना में घायल युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
मृतक हसीब (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। सड़क दुर्घटना में घायल फुलास अकबरपुर निवासी हसीब (26) ने बुधवार की सुबह ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। हसीब सऊदी अरब में नौकरी करता था। उसकी मौत से जहां गांव में मातम पसरा है वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फुलास अकबरपुर निवासी गयूर का पुत्र हसीब सऊदी अरब में नौकरी करता था। रमजान माह में वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी महीने की 5 जून को हसीब बाइक से अपनी मौसी के यहां सहारनपुर गया था। गांव वापस लौटते समय नौगजा पीर के निकट अचानक सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हसीब गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने हसीब को पहले सरकारी अस्पताल सहारनपुर उसके बाद मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। हसीब की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान के पति हसनैन अहमद ने बताया कि हसीब खुशमिजाज लड़का था। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। उसकी आकस्मिक मौत से गांव में भी मातम परस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed