फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth injured after being hit by hydraulic crane

हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आकर युवक घायल

Sun, 29 Aug 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by hydraulic crane
भोपा क्षेत्र में घटना के बाद चालक को थाने ले जाते समय पुलिस से चालक को छीनने का प्रयास करते ग्राम? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आकर युवक घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कासमपुरा चौराहे पर हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आकर पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद क्रेन ने एक स्कूल बस को भी साइड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए क्रेेन चालक को पुलिस हिरासत से छीनने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी सोनू शनिवार दोपहर कस्बे में ही कासमपुर चौराहे से पैदल जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आती हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रेन चालक ने भागने का प्रयास किया तो क्रेन ने एक स्कूल बस को भी साइड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी क्रेन चालक व सहायक को हिरासत में लेते हुए घायल सोनू को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उधर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपी क्रेन चालक को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर पीटने का प्रयास किया। सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए क्रेन को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed