{"_id":"5f567da68ebc3e395373e219","slug":"youth-gets-corona-infected-again-muzaffarnagar-news-mrt5001843192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से संक्रमित हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से संक्रमित हुआ युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर से संक्रमित हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। कोरोना से ठीक होने वाला युवक करीब दो माह बाद फिर से कोरोना संक्रमित हो गया। तीन दिन हुई रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह संक्रमित मिला है। युवक के पुन: संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। यह जनपद का पहला ऐसा केस है, जो फिर से संक्रमित मिला है। युवक को होम आईसालेट किया गया है। उसकी मां भी पॉजिटिव आई है।
जिला चिकित्सालय की स्टॉफ नर्स का बेटा शहर में एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ योंगेंद्र त्रिखा ने बताया कि युवक को परेशानी होने पर 17 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया था। मेरठ लैब से आई जांच रिपोर्ट में वह 20 जुलाई को पॉजिटिव आया था। उसे बेगराजपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह 14 दिनों तक रहा। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। सात दिनों तक होम क्वारंटीन किया गया। इसके बाद युवक की जांच की गई तो रैपिड एंटीजन जांच में वह नेगेटिव आया। इसके बाद वह फिर से अपनी लैब पर जाने लगा। इस बीच उसे कुछ परेशानी हुई। सिटी स्कैन जांच कराई, तो वह नॉर्मल आई। अब तीन दिन पहले उसे फिर से उसे बुुखार आ रहा था। इसी बीच उसकी मां भी पॉजिटिव आ गई। युवक का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया तो वह फिर से संक्रमित मिला है। डॉ त्रिखा ने बताया कि युवक के फिर से संक्रमित होना जांच का विषय है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि युवक दोबारा संक्रमित मिला है। इस संबंध में केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है।