फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies under tractor in village Nirmana

Muzaffarnagar News: गांव निरमाना में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

Thu, 13 Jul 2023 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under tractor in village Nirmana
पिता के साथ धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव निरमाना में खेत की जुताई कर रहे एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई ।
थाना क्षेत्र के गांव निरमाना निवासी गौरव शर्मा (24) अपने पिता चंद्रवीर शर्मा के साथ बृहस्पतिवार शाम धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर मिट्टी में फंस गया। गौरव ने ट्रैक्टर की रेस बढ़ाकर उसे निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे गौरव दब गया।

पिता चंद्रवीर शर्मा ने अन्य खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे बेटे को निकालकर शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed