{"_id":"6314e36d7f74b13b5b31d0cf","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-the-forest-of-buda-muzaffarnagar-news-mrt6037817166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआड़ा के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआड़ा के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बेटे की गंभीर अवस्था की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता की बांहों में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव खांजापुर के युवक की बुआड़ा कला के जंगल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि चार युवकों ने पेय पदार्थ में जहर देकर हत्या की है। युवक की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
खांजापुर निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है। रविवार को उनका बेटा खतौली एटीएम से रुपये निकालने के लिए गांव से 9 बजे आया था। ग्यारह बजे के आसपास उसके पास गांव का ही बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया, जिसने उन्हें बताया कि उनका बेटा गंभीर अवस्था में बुआड़ा के जंगल में पड़ा है। वह उसी व्यक्ति की बाइक पर सवार होकर बुआड़ा के जंगल में पहुंचे, तो देखा कि उनका लड़का वहां पर पड़ा हुआ था। उनके बेटे राजकुमार ने उन्हें बताया कि चार युवक उसे वहां लेकर आए और कोल्ड ड्रिंक में कुछ पिला दिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता को यह बताते हुए युवक की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहां पर पड़ी कोल्ड ड्रिंक सहित गिलास में भरे पेय पदार्थ को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना पर ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे। मृतक के पिता धर्मवीर ने बेटे के हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच करने में लगी है।