फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur News: youth dies under suspicious circumstances

Deoband: शादी से पहले ही उजड़ गई दुनिया, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 27 Jul 2022 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 01:40 AM IST
सार

शादी कराने के लिए परिवार के लोग तैयारी में हुए थे लेकिन, उससे पहले ही संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक संदीप के चाचा ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur News: youth dies under suspicious circumstances
संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के चाचा ने दुकान मालिक समेत चार लोगों पर भतीजे की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


देवबंद क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर उर्फ सांपला दीवड़ा निवासी भोपाल मंगलवार को ग्रामीणों के साथ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा संदीप (25) देवबंद के शिक्षक नगर कॉलोनी के गेट के समीप एक दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। विगत 16 जुलाई को संदीप अपनी तनख्वाह के रुपये मांगने के लिए दुकान पर गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टिकैत के गांव में मातम: घर से हंसते हुए गया था सेना का जवान, मौत से मचा कोहराम, सदमे में पत्नी बेहोश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां दुकान मालिक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर संदीप की करंट लगाकर हत्या कर दी। आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से ही मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोष सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी देखा जा रहा है। परिजनों के मुताबिक संदीप अविवाहित था। जिसकी जल्द ही शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed