{"_id":"604e51d98ebc3ec8be555ba7","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt529961792","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मोतीमहल में अपने दोस्त के यहां रात में रुके युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह युवक को उसके पिता व भाई अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी मोनीश (22) शनिवार रात एक कार्यक्रम में शामिल होने मोहल्ला मोतीमहल निवासी अपने दोस्त नबील अहमद के घर आया था। देर रात वह दोस्त के ही घर पर सो गया था। रविवार सुबह करीब 5.30 बजे दोस्त के घर पर ही मोनीश की हालत बिगड़ गई, जिसकी सूचना पर उसके पिता रहीसू व भाई नबील अहमद के घर पहुंचे और अचेतावस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मोनीश को मृत घोषित कर दिया। इस पर मोनीश के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पिता रहीसू ने पुलिस को रपट इत्तलाई देकर बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी, जिस पर शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।