फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies in road accident, four injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, four injured
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ जनपद के कसबा दौराला निवासी वीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह अपने भतीजे मोहित पुत्र दयानंद निवासी गांव गलहेता थाना बिनौली जिला बागपत के साथ बाइक से शुकतीर्थ से दीए जलाकर घर लौट रहे थे। गांव तिगाई के निकट मेपल्स स्कूल के समीप उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में घायल दोनों को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई।

वही दूसरी ओर फलावदा रोड पर पीआरडी दरोगा मोहम्मद जावेद पुत्र बुंदू निवासी शेखपुरा गंगधाडी की ओर से गांव आ रहा था, जब वह मौहददीपुर गांव के समीप रजबहे के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक सवार संदीप पुत्र भगवान दास निवासी पचेंडा टकरा गई। जिस कारण दोनों गंभीर घायल हो गए। जावेद के पैर की हड्डी टूटने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी नजराना पत्नी फरीम किसी काम से खतौली आए थे, दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। जिस कारण नजराना घायल हो गई। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed