{"_id":"63051f321def382b872f474f","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-during-checking-devband-news-mrt6021038113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
मोहल्ला पत्थर का कुआं पर मृतक युवक के शव पर विलाप करतीं परिजन महिलाएं
- फोटो : DEVBAND
चेकिंग के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
देवबंद। विद्युत निगम की छापे की कार्रवाई के दौरान युवक छत पर केबल देखने के लिए गया और करंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया। घटना को लेकर लाइनमैन और निगम अधिकारियों के खिलाफ लोगों में भारी आक्त्रसेश बना हुआ है।
मंगलवार की सुबह विद्युत निगम की टीम चेकिंग अभियान के तहत मोहल्ला भटियारों की सराय में पहुंची थी। इस दौरान पप्पू का 22 वर्षीय बेटा अली घर का केबल चेक करने जैसे ही छत पर पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर विद्युत निगम की टीम वहां से भाग खड़ी हुई। जानकारी मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा व सपा नेता हैदर अली मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। गुस्साए लोगों का आरोप था कि मीटर से पूर्व किसी का भी केबल कटा हुआ बताकर अधिकारियों के इशारे पर लाइनमैन अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। इसी दहशत की वजह से अली की जान गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
ऊर्जा मंत्री से की जाएगी निगम अधिकारियों की शिकायत : हैदर
पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र हैदर अली ने घटना पर रोष जताते हुए आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। निगम अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण कार्रवाई और उगाही को लेकर आरटीआई भी डाली हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सबसे ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया जाएगा।

मृतक अली (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND

मोहल्ला पत्थर की कुआं पर घटना की जानकारी लेते एसडीएम दीपक कुमार, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा व सप?- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन