{"_id":"5d9f6e2b8ebc3e93d56ccfd1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-khatauli-news-mrt447808643","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत, परिवार के लोग बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत, परिवार के लोग बाल बाल बचे
विज्ञापन
17-ककराला में सड़क हादसे में मरने वाले प्रवीण का फाइल फोटो।
- फोटो : KHATAULI
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
मोरना। रस्म पगड़ी के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।हादसे के दौरान परिवार के अन्य लोग बाल बाल बचे। हादसे में युवक की मौत से परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी 28 प्रवीण पुत्र दीपचंद, मां सिंगारी, भाभी मौसम पत्नी चंद्रवीर व भतीजे मोहित पुत्र चंद्रवीर के साथ ट्रैक्टर से अपनी रिश्तेदारी गांव बेलड़ा से रस्म पगड़ी के कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला के निकट पहुंचे, तो सामने से ट्रक ने इनके ट्रैक्टर में साइड मार दी। टक्कर लगने से प्रवीण की ट्रक के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार परिवार के लोग बाल बाल गए। सूचना मिलने पर भोपा सीओ राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी एमएस गिल मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल प्रवीण को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे रूप, बसंत व पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

16-ककराला में सड़क हादसे में युवक की मौत की जानकारी लेती पुलिस।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन