फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth Day: youth flying dreams

सपनों को उड़ान दे रहे युवा

Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Day: youth flying dreams
मुजफ्फरनगर। कालेजों में पढ़ रहे युवा अपने सपनों की उड़ान को पंख देने में लगे हैं। इन युवाओं का कहना है कि सपने साकार करने में परिवार और सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। कालेजों में पढ़ाई का माहौल भी बना है। हमने जो सोचा था उसी में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अंकित सिंह का कहना है कि उनका लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। वह अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उनके सपनों को साकार करने में परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है और सरकार का भी सहयोग है। इस समय सरकार की युवाओं को लेकर जो सोच है वह उसके पक्षधर हैं।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के ही एमएससी के छात्र ऋषभ मिश्रा कहते हैं कि उसका लक्ष्य फोर्स में अधिकारी बनना है। वह उसी कदम पर आगे बढ़ रहा है। परिवार, शिक्षकों और सरकार का इसमें सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की बीएड की छात्रा अमृता राठी का कहना है कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। एमएससी के बाद बीएड कर रही है। उसके इस सपने को साकार करने में परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। कॉलेज में शिक्षा का माहौल भी है।

सीए बनने के लिए अथक प्रयास कर रही तान्या सिंघल कहती है कि उसका सपना जल्द ही साकार होगा। उसने अपने भाई से प्रेरणा लेते हुए सीए को चुना है। उसे अपने भाई कुणाल सिंघल के साथ पूरे परिवार का सहयोग मिल रहा है। वह जल्द ही सीए की अंतिम परीक्षा पास कर अपने सपनों को साकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed