{"_id":"668c7c53e391e32f20035624","slug":"youth-attempted-suicide-at-ssp-office-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125733-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवक ने किया एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवक ने किया एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पांच साल पहले सहारनपुर में पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना में कार्रवाई न होने से नाराज नई मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसका चालान कर दिया गया।
सोमवार को एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत अपने कार्यालय पर फरियादियों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक पर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कोने में खड़े होकर उसने बाइक में रखी बोतल निकाल कर उसमें भरे पेट्रोल को अपने ऊपर डाल लिया। एसपी सिटी के गाड़ी चालक बिजेंद्र सराना व एसएसपी के पीआरओ राजेश भारती ने युवक को पकड़ लिया और उसके ऊपर पानी डाला। सूचना देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि युवक निशांत का 2019 में सहारनपुर निवासी युवती के साथ रिश्ता हुआ था। युवक को अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली तब रिश्ता टूट गया था। इसके बाद भी दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहे। दोनों ने कुछ दिन बाद हाईकोर्ट में जाकर शादी कर ली। शादी होने के बाद दुष्कर्म के मामले में युवक ने पैरवी शुरू की थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने कहा कि सहारनपुर पुलिस से इस मामले में जानकारी की जा रही है। युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
युवक का कहना था कि उसने सहारनपुर के कोतवाली देहात थाने में पिछले साल शिकायत की थी लेकिन वहां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसे न्याय नहीं मिल रहा है।